नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मदतान को सिर्फ एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल धड़ाधड़ चुनाव प्रचार में लगे हैं। शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में राजनाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।
बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने दिल्ली में शनिवार को द्वारका एवं उत्तम नगर में दो जनसभाओं को सम्बोधित किया। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा अन्ना हजारे ने बार-बार कहा था कि पार्टी न बनाओ। लेकिन दिल्ली के सीएम ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए पार्टी बनाना जरूरी है और फिर उन्होंने खुद भ्रष्टाचार शुरू कर दिया।